गोरखपुर 15 जनवरी( दैनिक खबरनामा) गोरखपुर महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नागरिकों, संतों और श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखपुर पहुंचे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथ पंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार विधि-विधान से महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवावतार महायोगी से लोक मंगल तथा सभी नागरिकों के सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना की।पूजन के दौरान मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी की नजर एक बच्चे पर पड़ी। वह बच्चे को देखकर स्वयं को दुलार करने से रोक नहीं पाए। मुख्यमंत्री बच्चे के पास पहुंचे और उससे पूछा, “तुमको क्या चाहिए? पहले तो बच्चा कुछ देर सोचता रहा, फिर उसने मुख्यमंत्री योगी के कान में अपना जवाब बताया। बच्चे का जवाब सुनते ही वहां मौजूद लोग, सुरक्षा कर्मी और स्वयं मुख्यमंत्री योगी ठहाके लगाकर हँस पड़े।दरअसल, बच्चे ने मुख्यमंत्री के कान में चिप्स दिलाने की फरमाइश की थी। मुख्यमंत्री योगी ने बच्चे की इच्छा तुरंत पूरी की और चिप्स मंगवाकर उसे दे दिए। चिप्स मिलते ही बच्चे के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सीएम योगी ने मकर संक्रांति की दी बधाई मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुधवार से ही प्रदेशभर में लाखों श्रद्धालु पवित्र धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आस्था व्यक्त कर रहे हैं। गोरखपुर में बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने महायोगी भगवान गोरखनाथ जी को श्रद्धा भाव से पवित्र खिचड़ी अर्पित की।उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज संगम में भी लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की पवित्र डुबकी लगाई है और यह सिलसिला गुरुवार को भी लगातार जारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार को भी गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए लाखों श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक खिचड़ी चढ़ा रहे हैं। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें प्रातः चार बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा के उपरांत भगवान गोरखनाथ जी को पवित्र खिचड़ी अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026