उत्तर प्रदेश 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में असामयिक मृत्यु से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक हादसे पर राजनीतिक जगत से लेकर आम जनता तक गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने इस घटना पर शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुआ यह विमान हादसा अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी इस हादसे को बेहद पीड़ादायक बताते हुए शोक संदेश जारी किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है और हर ओर शोक का माहौल है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :