देहरादून 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) देहरादून वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई)परिसर में दर्शकों और पर्यटकों के प्रवेश पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। संस्थान प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है।इस संबंध में कुलसचिव विकास राणा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।आदेश के अनुसार,सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र संस्थान परिसर में सभी पर्यटकों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम को नियमित भ्रमण करने वालों को इससे अलग रखा गया है। इसके अलावा, केवल पूर्व अनुमति प्राप्त शैक्षणिक भ्रमण दलों को ही संस्थान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।गौरतलब है कि वन अनुसंधान संस्थान के संग्रहालय और ऐतिहासिक भवनों को देखने के लिए प्रतिदिन करीब 500 से 700 पर्यटक पहुंचते हैं, जबकि शनिवार और रविवार को यह संख्या और अधिक हो जाती है। ऐसे में अचानक प्रवेश पर रोक लगाए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।हालांकि, कुलसचिव विकास राणा ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों के तहत लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा इंतजामों को और बेहतर बनाने के लिए कुछ परिवर्तन किए जा रहे हैं, इसी प्रक्रिया के दौरान अस्थायी रूप से पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :