राजस्थान 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान करौली पंचायत समिति परिसर में साधारण सभा की बैठक का आयोजन प्रधान हुकम बाई एवं विधायक दर्शन सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों, विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पेयजल और सड़कों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने, जल संकट तथा जर्जर सड़कों के कारण आमजन को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग बैठक में रखी गई।विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।विधायक ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब उनका प्रभाव धरातल पर दिखाई दे।बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, वहीं आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। साधारण सभा की बैठक में जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :