हरियाणा 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के बालटाना स्थित हरमिलाप नगर कॉलोनी के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रेलवे ट्रैक पर पतंग का पीछा कर रहे दो मासूम बच्चों को तेज रफ्तार ट्रेन ने कुचल दिया। इस हृदयविदारक हादसे में मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।मृत बच्चों की पहचान शिवम (14 वर्ष), कक्षा छठी के छात्र और आरुष कुमार (10 वर्ष), कक्षा चौथी के छात्र के रूप में हुई है। दोनों हरमिलाप नगर कॉलोनी के ही निवासी थे। हादसा उस वक्त हुआ जब अंबाला–चंडीगढ़ पैसेंजर ट्रेन हरमिलाप नगर के पास से गुजर रही थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, पंचकूला भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा लापरवाही और रेलवे ट्रैक पर बच्चों की मौजूदगी के कारण हुआ।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सेक्टर-12 में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत

हरियाणा 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-12 क्षेत्र…

हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने की प्रक्रिया तेज, 15 अगस्त तक पूरा होगा सत्यापन

दैनिक खबरनामा 3 जुलाई चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को सेवा…

HMT पिंजौर वन में अवैध कटाई का भंडाफोड़, यमुनानगर के 5 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप और औजार बरामद

हरियाणा 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में क्राइम…

अंबाला में सीएम सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, स्वास्थ्य लाभ की कामना

हरियाणा 28 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…