पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब और हरियाणा में सैकड़ों युवा किसानों और खेत मज़दूरों ने ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरकर अपनी एकजुटता और मांगों का प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले किसान और खेत मज़दूर संगठनों ने जिला स्तर पर ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया, जिसे पीपुल्स मार्च’ नाम दिया गया।पंजाब में यह ट्रैक्टर परेड दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम करीब 4 बजे तक चली। राज्य के सभी जिलों में आयोजित इस मार्च में एसकेएम से जुड़े कुल 34 किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। परेड के दौरान किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।मानसा जिले में भी ट्रैक्टर परेड उत्साह के साथ निकाली गई। भैणीबागा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय बल्ली सिंह और 23 वर्षीय सुखदेव सिंह भी इस परेड में शामिल हुए। मानसा की ट्रैक्टर परेड की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे थुथियानवाली गांव की अनाज मंडी से हुई। यह जुलूस कॉलेज रोड, मानसा शहर और जिला न्यायालय परिसर से होते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :