पंजाब 1 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में श्री गुरु हरि राय साहिब महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसके उपरांत भव्य गुरमत समागम का आयोजन किया गया।गुरमत समागम के दौरान भाई गुरनाम सिंह के अंतरराष्ट्रीय पंथक ढाडी जत्थे ने ढाडी वारों के माध्यम से श्री गुरु हरि राय साहिब महाराज की जीवनी और उनके महान उपदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया। वहीं बीबी हरजिंदर कौर, शिरोमणि प्रचारक भाई जतिंदर सिंह सहित विभिन्न पंथक रागी और कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया।समागम के अंत में सभी जत्थों को गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु का अटूट लंगर छककर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में अलर्ट पठानकोट के बॉर्डर इलाके में निजी स्कूल को बम धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

पंजाब 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने…
Share to :

9 मई को एस.ए.एस. नगर में नेशनल लोक अदालत; जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तैयारियों की समीक्षा की

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 19 अप्रैल 2026 राष्ट्रीय कानूनी सेवा…
Share to :

निवेश सम्मेलन में मार्कफेड के उत्पादों ने खींचा लोगों का ध्यान, शहद और मसाला गुड़ के बारे में डेलीगेट्स ने ली सबसे ज्यादा जानकारी

पंजाब 13 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के…
Share to :

खरड़ में प्रेमी के घर युवती की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर की रहने…
Share to :