चंडीगढ़ 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। श्रीनगर में खराब मौसम के चलते मंगलवार को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,चंडीगढ़ से संचालित चंडीगढ़–श्रीनगर उड़ानों का आवागमन रद्द कर दिया गया। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट नंबर 262/6352 (श्रीनगर से चंडीगढ़) और फ्लाइट नंबर 874/6041 (चंडीगढ़–श्रीनगर–चंडीगढ़) को श्रीनगर में खराब मौसम के कारण रद्द किया गया है।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी अगली यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर उड़ानों की स्थिति की पुष्टि कर लें। खराब मौसम में सुधार के बाद ही उड़ानों के संचालन को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हाउस मीटिंग में देरी पर बढ़ा विवाद, विपक्ष ने मेयर की कार्यशैली पर उठाए सवाल

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 13 जून:  नगर निगम की लंबे समय से हाउस…

15 अगस्त के आयोजन में बराबरी नहीं मिली, NHRC ने पंजाब सरकार से चार हफ्ते में मांगी जवाबी रिपोर्ट

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 19 अगस्त: पंजाब के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस…

31 अगस्त को होगा पीयू छात्रसंघ चुनाव, नए मतदाताओं पर सबकी नजरें  

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 20 अगस्त: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की तारीख…

चंडीगढ़ में युवक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा इलाके में…