राजस्थान 27 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) राजस्थान।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को राजस्थान के भीनमाल शहर में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ-साथ निजी, सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों ने पूर्ण हड़ताल में भाग लिया, जिससे शहर की सभी बैंक शाखाओं में दिनभर ताले लटके रहे।बैंक कर्मचारियों द्वारा की गई इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और प्रत्येक शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते कार्यभार, स्टाफ की कमी और अतिरिक्त दबाव के कारण बैंक कर्मियों का कार्य संतुलन बिगड़ रहा है, ऐसे में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह उनकी लंबे समय से लंबित जायज मांग है।हड़ताल के चलते नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट, ऋण संबंधित कार्य सहित सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। बैंक पहुंचे खाताधारकों, पेंशनधारकों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई लोगों को बिना काम के ही लौटना पड़ा।इस दौरान भीनमाल के रीजनल सेक्रेटरी मुकेश चौहान ने कहा कि बैंक यूनियनों की मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार और बैंक प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेते, तब तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैंक यूनियनों ने केंद्र सरकार से शीघ्र बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है, ताकि आम जनता को हो रही असुविधा को समाप्त किया जा सके। फिलहाल, हड़ताल के चलते भीनमाल सहित आसपास के क्षेत्रों में बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित नजर आई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :