छत्तीसगढ़ 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में माओवादियों की सक्रिय मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान के तहत गुरुवार सुबह करीब 7 बजे डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम और सशस्त्र माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान जंगल में छिपे माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए प्रभावी जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली उपयोग की अन्य सामग्री भी जब्त की है। बरामद हथियारों से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मारे गए माओवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।फिलहाल ऑपरेशन जारी है, इसलिए सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ स्थल का सटीक स्थान और अभियान में शामिल बलों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अन्य माओवादियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सर्चिंग पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी और आधिकारिक रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :