मध्य प्रदेश 29 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के सतना शहर में बिना पूर्व सूचना के बसों का संचालन बंद करने वाले बस संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। यात्रियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।आरटीओ के अनुसार, 27 जनवरी से शहर और ग्रामीण रूटों पर बसों का अचानक संचालन बंद कर दिया गया था, जिससे दिनभर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की शर्तों का सीधा उल्लंघन है।परिवहन विभाग ने सभी संबंधित बस संचालकों को दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 86 के तहत बसों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :