मध्य प्रदेश 29 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के सतना शहर में बिना पूर्व सूचना के बसों का संचालन बंद करने वाले बस संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। यात्रियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।आरटीओ के अनुसार, 27 जनवरी से शहर और ग्रामीण रूटों पर बसों का अचानक संचालन बंद कर दिया गया था, जिससे दिनभर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम की शर्तों का सीधा उल्लंघन है।परिवहन विभाग ने सभी संबंधित बस संचालकों को दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 86 के तहत बसों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

टीईटी पास करना अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों को दी 2028 तक की अंतिम मोहलत

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से समझौता नहीं होगा; अदालत ने पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कीं,…

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट की नकल कर बनाई फर्जी साइट, कोर्ट ने लोगों को किया अलर्ट; निजी और बैंकिंग जानकारी मांगने का खतरा

दैनिक खबरनामा | 13 अगस्त | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अपनी…

बीपीसीएल ने ब्राजील में पूरा नियंत्रण हासिल किया, आईबीवी ब्राजील का 100% अधिग्रहण; तेल-गैस ब्लॉक्स पर सीधा हक

दैनिक खबरनामा । नई दिल्ली, 3 जुलाई : सार्वजनिक क्षेत्र की तेल…

चेन्नई में नौसेना को मिला नया ‘डॉल्फिन हंटर’, आईएनएस अंजदीप शामिल

नई दिल्ली स्थाई फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली भारतीय नौसेना…