मध्य प्रदेश 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश।
नगर के फर्स्ट स्टेप जूनियर स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। खेल महोत्सव का उद्घाटन चौरई विधायक चौधरी सुजीत सिंह, पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि फर्स्ट स्टेप स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और अन्य विधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सहभागिता बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखती है।खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल संचालक अमित साव सहित विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लॉरेंस गैंग के लिए रंगदारी वसूली करने वाला गिरोह बेनकाब, श्रीगंगानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान 31 दिसम्बर (जगदीश कुमार)श्रीगंगानगर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी…

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का हुआ सम्मान

राजस्थान 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता…

जेद्दा से लौटे उमराह यात्रियों का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भावुक स्वागत, उड़ानें रद्द होने के बाद सुरक्षित वापसी पर सरकार का आभार

दैनिक खबरनामा 4 मार्च 2026 सऊदी अरब के जेद्दा से लौटे उमराह…

जुलाई सत्र 2026 के लिए इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, घर बैठे करें आवेदन

दैनिक ख़बरनामा नई दिल्ली। 28 मई : उच्च शिक्षा को लचीले तरीके…