उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। वाराणसी में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि 7 फरवरी से देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। यदि 6 फरवरी तक सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया,तो आंदोलनकारी दिल्ली कूच करेंगे।रविवार देर शाम अलंकार अग्निहोत्री वाराणसी स्थित विद्यामठ आश्रम पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार,श्लोक-पाठ और वैदिक परंपराओं के बीच उन्होंने शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर को उन्होंने अपने आंदोलन की आध्यात्मिक और वैचारिक शुरुआत बताया।अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का मौजूदा स्वरूप समाज में विभाजन पैदा कर रहा है और इसका दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के साथ-साथ यूजीसी नियमों पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार युवाओं और मध्यम वर्ग की आवाज को नजरअंदाज कर रही है।नौकरशाही से इस्तीफा देकर वैचारिक संघर्ष के रास्ते पर उतरे अलंकार अग्निहोत्री ने साफ किया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा,लेकिन पूरे देश में मजबूती से चलाया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से 7 फरवरी को आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :