उत्तर प्रदेश 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में सड़क सुरक्षा माह–2026 का समापन समारोह नुमाइश ग्राउंड, पनवड़िया में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सैना तथा पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। स्टेकहोल्डरों, स्काउट-गाइड एवं एनसीसी के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों के साथ गोष्ठियाँ तथा पेट्रोल पम्पों पर “नो हेल्मेट–नो फ्यूल” अभियान संचालित किया गया।इसके साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर गांव-गांव सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। होल्डिंग, पम्पलेट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से ब्लॉक व तहसील स्तर पर यातायात नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस दौरान हेल्मेट न पहनने पर 1030, सीट बेल्ट 340, मोबाइल फोन उपयोग 217, नशे में वाहन चलाने पर 17, ओवर स्पीड 275, ओवर लोडिंग 70, रॉन्ग साइड 204, अवैध पार्किंग 130, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन 92, एचएसआरपी 115 एवं बिना फिटनेस 80 चालान किए गए।कार्यक्रम में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इम्पैक्ट कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज,स्वार, विभिन्न इंटर कॉलेजों एवं व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, रील एवं चित्रकला के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 49 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।समापन समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों, स्टेकहोल्डरों, समाजसेवियों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), यात्रीकर/मालकर अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी,एनएचएआई-87 के प्रोजेक्ट मैनेजर, एआरएम, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संदीप सोनी सहित बस ऑपरेटर, ट्रक यूनियन, एनजीओ प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दिल्ली में तालिबान का ‘विक्ट्री डे’ कार्यक्रम, भारतीय अधिकारी की मौजूदगी से बढ़ी कूटनीतिक हलचल; अफगान दूत ने भारत से की बड़ी अपील

दैनिक खबरनामा | 18 अगस्त | नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान के…

मालवीय नगर अग्निकांड: शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका, सिलेंडर विस्फोट के नहीं मिले संकेत

दैनिक खबरनामा|नई दिल्ली.4 जून 2026.  राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक…

मोल्दोवा बॉर्डर पर पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल उर्फ अमृत दलम

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी…

पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल: I-PAC पर ED रेड के बाद ममता बनर्जी के कदमों से राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज

कोलकाता 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार…