नई दिल्ली 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। संसद भवन में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय और गर्मा गया, जब मकर द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई।जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा, “एक दिन तुम लौटकर आओगे,” जिस पर विवाद और बढ़ गया। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद माहौल और गरमा गया।
विवाद उस समय और बढ़ गया जब राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “माय ट्रेटर फ्रेंड” कह दिया। इसके जवाब में बिट्टू ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह “देश के दुश्मनों के साथ खड़े लोगों” के साथ नहीं बैठते।इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल निलंबित सांसदों की सराहना करते हुए कहा, “वेल डन बॉयज, और उनके रुख को मजबूत बताया।वहीं राहुल गांधी ने पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को संसद में यह किताब सौंपेंगे, जिसमें गलवान और पूर्वी लद्दाख की घटनाओं से जुड़ी अहम जानकारी दर्ज है। उन्होंने दावा किया कि इस किताब के कुछ हिस्सों को उद्धृत करने से उन्हें रोका गया है, लेकिन इसमें लिखी बातें देश की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दिल्ली हरियाणा यात्रियों को बड़ी राहत मुनक नहर किनारे बनेगी 20 किमी लंबी एलिवेटेड रोड, मुकरबा चौक को मिलेगी जाम से मुक्ति

नई दिल्ली 8जनवरी (दैनिकखबरनामा)दिल्ली और हरियाणा के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले…
Share to :

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

महाराष्ट्र 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) Maharashtra Legislative Assembly में चल रहे…
Share to :

बरेली में जन्मदिन पार्टी के दौरान हंगामा नर्सिंग छात्रा की पार्टी में तोड़फोड़-मारपीट का आरोप, ‘लव जिहाद’ के नाम पर विवाद छात्र संगठन सड़कों पर उतरे

उत्तर प्रदेश 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बरेलीशहर में 27 दिसंबर को एक रेस्टोरेंट…
Share to :

बीजापुर में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 52 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा)छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी…
Share to :