चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित मस्जिद के साथ लगते क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित कपड़ा मार्केट के खिलाफ नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई हालिया कार्रवाई का भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करने और नगर निगम को हो रहे भारी राजस्व नुकसान को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नरेश अरोड़ा ने बताया कि शहर में अधिकृत रूप से लगने वाली साप्ताहिक मंडियों में नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स से पर्ची काटकर निर्धारित शुल्क वसूला जाता है। इसके अलावा पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी संचालक नियमित रूप से निगम को फीस जमा करते हैं। इसके विपरीत, सेक्टर-20 मस्जिद के साथ लग रही तथाकथित “कपड़ा मार्केट” में न तो कोई चंडीगढ़ का लाइसेंसधारक रेहड़ी-फड़ी संचालक था और न ही किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। यह पूरी तरह अवैध व्यवस्था थी, जिससे नगर निगम को बड़े पैमाने पर वित्तीय नुकसान हुआ।उन्होंने कहा कि नगर निगम लाइसेंसधारक रेहड़ी-फड़ी वालों की आजीविका और अधिकारों के साथ खड़ा है, लेकिन बिना लाइसेंस अवैध तरीके से चल रही मार्केट को संरक्षण देना गंभीर चिंता का विषय है। यह दोहरा मापदंड किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।नरेश अरोड़ा ने मांग की कि यह अवैध मार्केट पिछले चार वर्षों से किसके संरक्षण में चल रही थी, इसकी निष्पक्ष विजिलेंस जांच कराई जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसमें किसी नगर निगम अधिकारी की मिलीभगत थी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद ने अपने ही वार्ड में चल रही इस अवैध गतिविधि को रोकने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वालों को बेनकाब करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ का बजट प्रस्ताव तैयार, केंद्र से 1,396 करोड़ रुपये अतिरिक्त की मांग

चंडीगढ़ 11 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ वर्ष 2026-27 के लिए चंडीगढ़ प्रशासन…

नेत्र संस्थान जीईआई में ‘नज़र-ए-मुशायरा’ साहित्य और संवेदना का यादगार संगम

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में पंजाबी साहित्य सभा मोहाली…

चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप DC ऑफिस और पंजाब यूनिवर्सिटी निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर में सोमवार को उस समय…

जांकी दास हत्याकांड पर सांसद मनीष तिवारी ने जताया शोक, आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 जून : जांकी दास की निर्मम हत्या की…