दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 जून : जांकी दास की निर्मम हत्या की घटना पर सांसद मनीष तिवारी ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक और स्तब्ध करने वाला बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

जारी बयान में मनीष तिवारी ने कहा कि जांकी दास की नृशंस हत्या न केवल दुखद है, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली घटना भी है। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं।

सांसद तिवारी ने चंडीगढ़ पुलिस से मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि हत्या के आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जांच प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर दोषियों को उचित सजा दिलाई जानी चाहिए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :