पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार आज राज्यभर के सभी सरकारी स्कूलों में “माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास” थीम पर एक विशेष पेरेंट वर्कशॉप का आयोजन कर रही है। इस पहल का उद्देश्य घर और स्कूल के बीच मजबूत तालमेल बनाकर बच्चों के शैक्षणिक, भावनात्मक, सामाजिक और मानसिक विकास को नई दिशा देना है।शिक्षा विभाग के अनुसार यह वर्कशॉप सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जिसमें पंजाबभर से करीब 27 लाख अभिभावकों के शामिल होने की संभावना है। सरकार इसे शिक्षा क्रांति के तहत एक बड़ा कदम बता रही है, क्योंकि इससे पहले भी मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग्स के जरिए लाखों अभिभावकों को स्कूलों से जोड़ा जा चुका है।वर्कशॉप के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन किए जाएंगे, जिसमें बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, डिजिटल दुनिया का प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य और घर में माता-पिता की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए व्यावहारिक सुझाव और रणनीतियां भी दी जाएंगी।इस कार्यक्रम में राज्य के कई कैबिनेट मंत्री भी भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं मंत्री लाल चंद कटारूचक पठानकोट, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला गुरु, मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध खन्ना और मंत्री बलजीत कौर मलोट में आयोजित वर्कशॉप में भाग लेंगे।यह आयोजन पंजाब में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब पुलिस के 1,804 जवानों ने ड्यूटी के दौरान दी शहादत, नशा तस्करों की 902 करोड़ की संपत्ति फ्रीज : डीजीपी गौरव यादव

दैनिक खबरनामा | जालंधर, 21 अक्टूबर 2026. पंजाब पुलिस के 67वें राज्य…

मोहाली में Livasa Hospitals का एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर शुरू, मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया उद्घाटन

दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 15 अप्रैल 2026 कैंसर इलाज के क्षेत्र में बड़ी…

पंजाब में निकाय चुनावों का बिगुल बजा, 5 जुलाई को होगा मतदान; चार शहरी निकायों में लागू हुई आचार संहिता

दैनिक खबरनामा|चंडीगढ़, 20 जून 2026. पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां…

पंजाब राज्य महिला आयोग में पुलिस पर गंभीर आरोप, चेयरपर्सन ने मांगी सीसीटीवी फुटेज

पंजाब 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में…