पंजाब 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब जिला मोहाली के कांसल गांव में प्रकाश पर्व समारोह में बोले पंजाब एस.सी. कमीशन के चेयरमैन,गुरु रविदास जी और डॉ. अंबेडकर की स्मृति में स्थान उपलब्ध कराने का दिया भरोसा नया गांव (एस.ए.एस. नगर), 7 फरवरी पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के अनुरूप समाज में समानता, भाईचारे और सभी के लिए बराबर अवसर सुनिश्चित करने का आह्वान किया।वे चंडीगढ़ के निकट कांसल गांव में स्थानीय संगत द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
श्री गढ़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने अपनी गुरबाणी के माध्यम से समानता और मानवता का संदेश दिया, जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 13 से 17, 19, 25 और 26 में भी स्पष्ट रूप से निहित है। ये अनुच्छेद समानता का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता, जाति व धर्म के आधार पर भेदभाव पर रोक, रोजगार में समान अवसर और संवैधानिक संरक्षण प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब एस.सी. आयोग इन्हीं संवैधानिक मूल्यों के आधार पर कार्य कर रहा है और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, विशेषकर उन मामलों में जहां निचले स्तर पर न्याय नहीं मिल पाता।
श्री गढ़ी ने यह भी कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में विभिन्न संतों और महान विभूतियों की वाणी संकलित है, जो संपूर्ण मानवता को समानता और भाईचारे का सार्वभौमिक संदेश देती है। उन्होंने लोगों से गुरु साहिबान की शिक्षाओं पर चलकर भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण की अपील की।स्थानीय मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांसल गांव में अभी तक श्री गुरु रविदास जी महाराज और संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की स्मृति में कोई समर्पित भवन या स्थान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि नगर काउंसिल द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है और मामला स्थानीय सरकार विभाग के विचाराधीन है, जिसकी वे लगातार पैरवी कर रहे हैं।श्री गढ़ी ने उपयुक्त स्थान के अभाव के बावजूद प्रकाश पर्व समारोह के सफल आयोजन के लिए संगत को बधाई भी दी।इस अवसर पर एस.डी.एम. खरड़ दिव्या पी., नया गांव के प्रधान व काउंसलर, आयोजन समिति के सदस्य भाग सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पहली बार मोहाली की 83 किमी सड़कों के रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनियों को, ₹10 करोड़ प्रति किमी खर्च

चंडीगढ़, 18 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ पंजाब सरकार और ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…

अमृतसर में तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश, बदला मौसम गर्मी से मिली राहत

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Amritsar में मार्च…

IISER मोहाली में शोधकर्ताओं के लिए 24 घंटे खुलेगी इनोवेशन लैब, पंजाब को 48 घंटे पहले मिलेगा सटीक मौसम पूर्वानुमान

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 24 सितंबर: मोहाली स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान…

पंजाब चुनाव: AAP कल जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची, दोपहर 12 बजे होगा ऐलान

दैनिक खबरनामा | 30 अक्टूबर | नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव की…