पंजाब 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। फ्री बिजली और फ्री तीर्थयात्रा योजना के बाद अब सरकार आगामी वित्त वर्ष में राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की योजना शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस योजना के लिए राज्य के वार्षिक बजट में प्रावधान किया जाएगा।इसी बीच पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, पंजाब को जल्द ही एक डिप्टी सीएम मिल सकता है। चर्चा है कि आम आदमी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने के लिए दलित समुदाय से उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर सकती है।दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने 2017 विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि सत्ता में आने पर पंजाब में डिप्टी सीएम दलित होगा। हालांकि 2022 चुनावों में पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई, लेकिन तब यह वादा दोहराया नहीं गया।सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी में उन्हें मुख्यमंत्री मान के बाद दूसरा सबसे अहम नेता माना जाता है। वहीं उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी चर्चा में है।पार्टी का मानना है कि पंजाब की आबादी में दलित समुदाय की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत से अधिक है, ऐसे में उन्हें साधना आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम होगा।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026