दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पंजाब के मोहाली जिले के बनूड़ क्षेत्र के पास स्थित खेड़ी गांव में एक रिलायंस गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में भारी मात्रा में रखा राशन, ग्रॉसरी और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में खड़ा एक वाहन भी इसकी चपेट में आकर बुरी तरह जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रण में लिया गया।गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि पूरी तरह आग बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, “आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। फिलहाल स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :