पंजाब 11 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.) और मॉडल करियर सेंटर (एम.सी.सी.) एस.ए.एस. नगर द्वारा 12 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला प्रशासनिक परिसर, कमरा नंबर 461, तीसरी मंजिल, सेक्टर-76, मोहाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।डी.बी.ई.ई. एस.ए.एस. नगर के डिप्टी डायरेक्टर हरप्रीत सिंह मानशाहियां ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ऐसे प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रही है। इस कैंप में एस.एस.सी.आई. (एस.आई.एस.सिक्योरिटी),फ्लिपकार्ट,जनकराज नंबरदार एंड संस, आई-प्रोसेस (आईसीआईसीआई बैंक) तथा 108 एंबुलेंस पंजाब सहित विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी।कैंप में सिक्योरिटी गार्ड (कद 168 सेमी, वजन 56 से 95 किलोग्राम, योग्यता 10वीं पास, वेतन 18,000 से 22,000 रुपये), सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर (पी.पी. और पी.ई. उत्पाद), लोन डिस्बर्समेंट, केवाईसी और डॉक्यूमेंटेशन (सीटिंग प्रोफाइल, यात्रा नहीं) के पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन व इंसेंटिव दिए जाएंगे और कार्यस्थल मोहाली रहेगा।उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटोकॉपी, बायोडाटा तथा औपचारिक पोशाक में समय पर उपस्थित हों। इस प्लेसमेंट कैंप के लिए कोई टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :