नई दिल्ली 12 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ सदन में सब्सटेंटिव मोशन पेश किया।दुबे ने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने और चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है।सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाया जाएगा, लेकिन बीजेपी उनके भाषण के कुछ हिस्सों को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर अड़ी हुई है।बीजेपी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने बजट चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए कुछ बयानों को रिकॉर्ड से हटाने का औपचारिक नोटिस भी दिया है।इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चेंबर में कथित हंगामे का जिक्र किया गया। रिजिजू ने दावा किया था कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं।हालांकि प्रियंका गांधी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गाली देने वाली बात झूठी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को उकसाया नहीं और शांतिपूर्वक अपनी बात रखी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :