पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को मोहाली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान शहरभर में “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भगवान शिव के भजनों ने लोगों का मन मोह लिया।शोभायात्रा के दौरान ही एक अलग घटना सामने आई, जब कुछ आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपियों का मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर लोगों को भ्रमित करने और बच निकलने का प्रयास किया।इसी बीच आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, लेकिन आरोपियों की मोटरसाइकिल दोबारा स्टार्ट हो गई और वे मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-8 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में जनगणना 2027 को लेकर विशेष सत्र आयोजित

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 7 मई। जनगणना 2027 के…

सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने स्टेडियम में देखा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच

मीत हेयर के विशेष प्रयास से छात्रों को मिला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला देखने…

रंगला पंजाब मुहिम के तहत मोहाली में 1.88 करोड़ के चेक वितरित, 31 परिवारों को मकान मरम्मत के लिए 62 लाख की सहायता

दैनिक ख़बरनामा 6 मई 2026 रंगला पंजाब मुहिम के तहत मोहाली में…

मोहाली पुलिस की बड़ी सफलता, बैंक लूट का भगोड़ा आरोपी संदीप उर्फ सनी गिरफ्तार

पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के अपराधियों…