दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 7 मई। जनगणना 2027 के तहत सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया को लेकर बुधवार को जिला प्रशासनिक परिसर स्थित मीटिंग हॉल में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारियों के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) डॉ. अंकिता कंसल ने किया।इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल के माध्यम से अपने और परिवार के विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल पर डेटा भरने और जमा करने संबंधी व्यावहारिक सहायता भी प्रदान की गई।अधिकारियों ने बताया कि कोई भी नागरिक 14 मई तक पोर्टल के जरिए अपने परिवार का सेल्फ-एन्यूमरेशन डेटा ऑनलाइन अपलोड कर सकता है। इसके बाद 15 मई से 13 जून तक जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत गणनाकर्ता घर-घर जाकर विवरणों का सत्यापन करेंगे।
डॉ. अंकिता कंसल ने जिले के लोगों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद आसान है और मोबाइल फोन के माध्यम से भी आसानी से पूरी की जा सकती है।जनगणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल: ce.census.gov.in⁠

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

8.18 लाख विद्यार्थियों के लिए सख्त इंतजाम 384 उड़न दस्ते, MATQ ऐप और धारा 144 के साथ शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं

पंजाब 19 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व…

भोला ग्रेवाल की विशेषाधिकार कमेटी से सदस्यता रद्द नहीं, खुद के अनुरोध पर दूसरी कमेटी में मिली जगह

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 22 अक्टूबर 2026. पंजाब विधानसभा के विधायक दलजीत…

फिल्लौर में बाइबिल की बेअदबी का आरोप पति ने पन्ने फाड़े, महिला की शिकायत पर आरोपी हिरासत में

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर इलाके में…

स्मार्ट बिजली मीटर बना नया खतरा सिम का दुरुपयोग कर ड्रोन से हो रही ड्रग्स और हथियारों की तस्करी

दैनिक खबरनमा 26 अप्रैल 2026पंजाब में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर…