चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में साइबर ठगों ने पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी से 8.83 लाख रुपये ठग लिए। मामला सामने आने के बाद सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता कर्नल दीपक कटोच, जो सेक्टर-8 स्थित टेरिटोरियल आर्मी ग्रुप मुख्यालय वेस्टर्न कमांड में डिप्टी कमांडर के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि 5 फरवरी की शाम करीब 7:55 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जम्मू-कश्मीर के पीएचई विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका पानी का बिल बकाया है। यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाई। इसके बाद उपभोक्ता नंबर और बैंक कार्ड संबंधी जानकारी ली गई। शुरुआत में कार्ड से भुगतान असफल होने का संदेश आया, फिर नेट बैंकिंग से भुगतान करने को कहा गया।कुछ देर बाद कर्नल दीपक को संदेश मिला कि उनकी एफडी तोड़कर 13.72 लाख रुपये सेविंग खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके तुरंत बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 8.83 लाख रुपये निकाल लिए गए।पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल डेटा की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड न करें और किसी भी कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :