चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ एक हाथ में गंगाजल, दूसरे में बेलपत्र, थाल में भांग-धतूरा और फल-फूल… होंठों पर “हर-हर महादेव” का जयघोष। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ट्राईसिटी—चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली—पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा।सकेतड़ी शिव मंदिर में विशेष रूप से भारी भीड़ देखने को मिली। पांडवकालीन आस्था से जुड़े इस प्राचीन धाम में शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट रात 11 बजे ही खोल दिए गए। पूरी रात “ॐ नमः शिवाय” के जाप और घंटों की अनुगूंज से परिसर गूंजता रहा।रविवार सुबह होते ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें कई मीटर तक फैल गईं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।सुरक्षा के लिहाज से व्यापक प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मिलकर पार्किंग, पेयजल और कतार व्यवस्था को सुचारु रखा। स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय रहे।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सकेतड़ी शिवधाम श्रद्धा, अनुशासन और सनातन आस्था का भव्य प्रतीक बनकर उभरा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :