चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हाल ही में 50 से अधिक मवेशियों की मौत के बाद नगर निगम ने रायपुर कलां स्थित गौशाला के संचालन और रखरखाव को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। निगम ने गौशाला को चलाने के लिए सोसायटी, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह, चैरिटेबल संस्थाओं और फर्मों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए हैं।नगर निगम शहर में इंडस्ट्रियल एरिया, मलोया, रायपुर कलां, सेक्टर-45 और सेक्टर-25 समेत कुल पांच गौशालाएं संचालित करता है। रायपुर कलां की गौशाला करीब 5 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और यहां लगभग 700 पशुओं को रखने की क्षमता है।EOI के अनुसार चयनित संस्था को गौशाला का संचालन और रखरखाव बिना किसी शुल्क के करना होगा। प्रारंभिक अवधि तीन वर्ष की होगी, जिसे वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।चयनित एजेंसी को 24 घंटे पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। आवारा पशुओं को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण चारा देना, उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच और उपचार सुनिश्चित करना, साथ ही परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी होगी।दूध देने वाली गायों से प्राप्त दूध पहले बछड़ों की जरूरतों के लिए उपयोग किया जाएगा। शेष दूध और उससे बने उत्पादों की बिक्री की अनुमति होगी, लेकिन उसकी मासिक रिपोर्ट नगर निगम को जमा करानी होगी।निगम का यह कदम गौशाला प्रबंधन में पारदर्शिता और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

19 जनवरी से स्कूलों में फिर शुरू होंगी नियमित कक्षाएं, शीतकालीन प्रतिबंध हटे

चंडीगढ़ 18 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।यूटी शिक्षा विभाग ने कड़ाके की ठंड…
Share to :

गाली देने से रोका तो पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, हाथ फ्रैक्चर 3 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में कानून-व्यवस्था पर…
Share to :

चंडीगढ़ के स्कूलों को फिर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 चंडीगढ़ में एक बार फिर से स्कूलों…
Share to :

चंडीगढ़ में ‘साहब-साहब’ संस्कृति खत्म होनी चाहिए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया

चंडीगढ़ 14 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के प्रशासक Gulab…
Share to :