हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी शाखा एवं संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 27, 28 और 29 जून को मुख्य लिखित परीक्षा ली जाएगी, जबकि साक्षात्कार अगस्त–सितंबर में प्रस्तावित हैं।भर्ती के तहत एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के 24 पद, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के 8, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के 27, सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) के 22, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) के 2, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (डीएफएसओ) का 1 और सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (एआरसीएस) के 3 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यातायात प्रबंधक (टीएम) के 7, प्रथम श्रेणी तहसीलदार के 3 और प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार के 5 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।आरक्षण के तहत कुल 102 पदों में से 46 सामान्य वर्ग, 23 अनुसूचित जाति, 22 पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए व बीसी-बी), 11 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित हैं। पूर्व सैनिकों के लिए 5 और दिव्यांग श्रेणी के लिए 7 पद आरक्षित किए गए हैं।आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चरणों की तैयारी समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा से संबंधित अपडेट नियमित रूप से देखते रहें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर सियासी घमासान तेज, भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू

हरियाणा 22 जनवरी(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में इस साल अप्रैल माह में…
Share to :

आज से शुरू हुआ पंचकूला गोल्फ लीग का दूसरा संस्करण, 256 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला गोल्फ क्लब,…
Share to :

पंचकूला नगर निगम का 158 करोड़ का एफडी घोटाला कोटक बैंक के खिलाफ FIR, कर्मचारी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंचकूला नगर निगम के 158 करोड़ रुपये…
Share to :

590 करोड़ IDFC बैंक फ्रॉड मास्टरमाइंड की महिला मित्र की तलाश तेज, फरारी में मदद के आरोप

हरियाणा 18 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के सरकारी विभागों से जुड़े…
Share to :