हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। इस गड्ढे में हर समय पानी भरा रहने से वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।सब्जी मंडी के इसी रास्ते से लोग कोर्ट और बाजार की ओर भी जाते हैं। ऐसे में प्रवेश द्वार पर सड़क के बीचों-बीच बना यह गड्ढा दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से गुजरते समय वाहन का टायर अगर गड्ढे में चला जाए तो गंदे पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी और गंदगी दोनों झेलनी पड़ती है।रविवार को मंडी लगने के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उस दिन कालका, परवाणू, पिंजौर सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए मंडी पहुंचते हैं। भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही के बीच यह गड्ढा खतरे का कारण बन सकता है।स्थानीय निवासी देवेश्वर, सुनील सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द गड्ढे को भरकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।इस मामले में मार्किट कमेटी के सचिव बलदीप सांगवान ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026