पंजाब 19 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा एक विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। हरियाणवी सिंगर अमित खासा उर्फ मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह के बीच चर्चित गाने ‘जीजा जी’ को लेकर तकरार सामने आई है। दोनों के बीच यह विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर थाने तक पहुंच चुका है।जानकारी के मुताबिक, सोनिका सिंह ने आरोप लगाया है कि लगातार हो रही बदनामी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं मीता बरोदा का कहना है कि यह विवाद गाने की ओनरशिप, यूट्यूब इनकम और रिलीज अधिकारों को लेकर चल रहा है।मीता बरोदा के अनुसार, उन्होंने यह गाना आजाद सिंह खांडा खेड़ी की रागनी के आधार पर रिकॉर्ड किया था और इसकी सिंगिंग व प्रोडक्शन का काम खुद किया। मीता का दावा है कि शुरुआत में यह गाना उनके चैनल पर रिलीज होना था, लेकिन दोस्ती के चलते सोनिका के चैनल पर रिलीज करने की अनुमति दी गई थी। दोनों के बीच कमाई को आधा-आधा बांटने की बात भी तय हुई थी।मीता ने आगे आरोप लगाया कि वीडियो की जिम्मेदारी सोनिका को दी गई थी, लेकिन मेल आर्टिस्ट के तौर पर उनकी जगह किसी अन्य मॉडल को रख लिया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026