दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 अमृतसर जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026 को लेकर पंजाब सरकार और सिख धार्मिक नेतृत्व के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कानून को संगत की भावनाओं और मर्यादा की रक्षा के लिए जरूरी बताया।करीब एक घंटे तक चली बैठक में कानून की विभिन्न धाराओं और धार्मिक आपत्तियों पर चर्चा हुई। संधवां ने कहा कि सरकार ने कानून बनाने से पहले अखबारों में विज्ञापन जारी कर लोगों से सुझाव मांगे थे। उनका दावा है कि नए कानून से बेअदबी की घटनाओं पर सख्त रोक लगेगी और दोषियों को आसानी से जमानत नहीं मिल सकेगी।हालांकि, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज्ज ने सरकार के तर्कों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पंथ की सहमति के बिना बनाया गया यह कानून सिख कौम को मंजूर नहीं होगा। जत्थेदार ने आरोप लगाया कि 11 अप्रैल की रात मसौदा तैयार किया गया और मात्र दो दिन में 13 अप्रैल को विधानसभा से इसे पारित करवा दिया गया।अकाल तख्त ने सरकार को 15 दिन के भीतर विवादित प्रावधान हटाने का अल्टीमेटम दिया है। जत्थेदार ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में बदलाव नहीं किए गए तो अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबानों की बैठक बुलाकर सख्त फैसला लिया

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :