चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एक बार फिर सख्ती शुरू कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने नए आदेश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब विजुअल उल्लंघन की स्थिति में मौके पर मैनुअल चालान काटा जाएगा। खास तौर पर शराब पीकर वाहन चलाना, नंबर प्लेट से छेड़छाड़, नंबर प्लेट पर टेप लगाना और खुलेआम रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होगी।दरअसल, पिछले कुछ समय से पुलिस ने मैनुअल चालान बंद कर केवल सीसीटीवी कैमरों के जरिए ई-चालान जारी करने की व्यवस्था लागू की थी। लेकिन इसके बाद कई वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। कैमरों से बचने के लिए कुछ लोगों ने नंबर प्लेट पर टेप तक लगा ली, ताकि पहचान न हो सके और चालान से बचा जा सके।शहरवासियों की शिकायत थी कि एंट्री प्वाइंट्स पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को रोककर जांच के नाम पर परेशान किया जाता है। इन शिकायतों के बाद सीसीटीवी आधारित सिस्टम लागू किया गया था, लेकिन अब पुलिस ने संतुलित व्यवस्था अपनाने का फैसला किया है।
डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना स्पष्ट ट्रैफिक उल्लंघन के किसी भी वाहन चालक को रोका या परेशान न किया जाए। केवल उन्हीं मामलों में मैनुअल चालान किया जाएगा, जहां नियमों का उल्लंघन साफ तौर पर दिखाई दे।ट्रैफिक डीएसपी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि मैनुअल चालान दोबारा शुरू करने का मकसद आम लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि नियम तोड़ने वालों पर नकेल कसना है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि शहर में सड़क सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :