चंडीगढ़ 21 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के सुखना लेक पर आयोजित दो दिवसीय इंडियन ओपन रेस वॉक प्रतियोगिता में इस बार अंतरराष्ट्रीय रंग भी देखने को मिलेगा। भारत के शीर्ष एथलीटों के साथ-साथ आयरलैंड के खिलाड़ी भी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है।वरिष्ठ पुरुष और महिला वर्ग में 21 किमी (हाफ मैराथन वॉक) और 42 किमी (फुल मैराथन वॉक) की नई स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र हैं। पुरुषों की 21 किमी रेस में पेरिस ओलंपियन अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, सूरज पंवार और विकास सिंह उतरेंगे। ये चारों खिलाड़ी 2025 सीजन में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।जर्मनी के फ्रेडरिक वेइगेल के साथ अब आयरलैंड के एथलीट की एंट्री से स्पर्धा और कड़ी हो गई है। खिलाड़ियों का कहना है कि तैयारियां पूरी हैं और वे बेहतर प्रदर्शन को लेकर आत्मविश्वास से भरे हैं।
पुरुषों की 42 किमी फुल मैराथन वॉक में ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता संदीप कुमार प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पूर्व अंडर-20 विश्व पदक विजेता अमित और राम बाबू भी चुनौती पेश करेंगे।महिलाओं की फुल मैराथन वॉक में ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी का मुकाबला उत्तराखंड की पायल और पंजाब की मंजू से होगा। इस वर्ग में कुल नौ एथलीट भाग ले रही हैं।प्रतियोगिता की निगरानी के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने मलेशिया समेत तीन विदेशी जजों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा 10 किमी सीनियर वर्ग और अंडर-20 वर्ग के लिए 5 किमी रेस भी आयोजित की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ पीजीआई में सुपर-स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने को मंजूरी, 68 नई सीटों से मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 Postgraduate Institute of Medical Education and Research…
Share to :

चंडीगढ़ के स्कूलों को फिर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 चंडीगढ़ में एक बार फिर से स्कूलों…
Share to :

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी 15 साल बाद आएगी नई हाउसिंग स्कीम, सेक्टर 53 में बनेंगे फ्लैट

चंडीगढ़ 10 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में अपने घर का सपना देख रहे लोगों…
Share to :

पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा पूर्व सांसद जगमीत बराड़, CM मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू सहित कई नेता BJP में शामिल

चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव…
Share to :