चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हर सेवा की कीमत तय होती है, वहीं एक ऐसी अनोखी पहल भी लोगों को जोड़ रही है, जहां न रुपये जमा होते हैं और न ही कोई आर्थिक लेन-देन होता है। यहां जमा होता है केवल समय। इस सामाजिक पहल का नाम है Time Bank of India, जिसका उद्देश्य समाज में पारस्परिक सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है।देशभर के 420 शहरों में सक्रिय इस संस्था से 9,278 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। ट्राइसिटी—चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला—में करीब 450 सदस्य टाइम बैंक से जुड़े हैं, जिनमें लगभग 250 सदस्य अकेले चंडीगढ़ से हैं। अब तक ट्राइसिटी में करीब 200 घंटे का समय क्रेडिट के रूप में जमा हो चुका है।टाइम बैंक की कार्यप्रणाली बेहद सरल है। सदस्य किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करते हैं—जैसे अस्पताल ले जाना, दवा लाना, बुजुर्गों को साथ समय देना या किसी जरूरी स्थान तक छोड़ना। इसके बदले उन्हें “टाइम क्रेडिट” मिलता है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर वे अपने जमा समय का उपयोग सहायता लेने के लिए कर सकते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति बिना किसी शुल्क के सदस्य बन सकता है। सुरक्षा के लिए हर सदस्य का सत्यापन किया जाता है और पूरा सिस्टम ऑनलाइन संचालित होता है।संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए सहारा बन रही है जो अकेले रहते हैं या जिनके परिवार दूर रहते हैं। इस मॉडल की प्रेरणा विदेशों से मिली, जबकि भारत में इसकी शुरुआत जयपुर से हुई और अब चंडीगढ़ सहित कई शहरों में यह तेजी से विस्तार कर रहा है।टाइम बैंक ऑफ इंडिया साबित कर रहा है कि यदि समय को संपत्ति माना जाए, तो इंसानियत सबसे बड़ी पूंजी बन सकती
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026