चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर Farah Khan इन दिनों फिल्मों से दूर एक नई राह पर आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने गूगल ऑफिस में गूगल के सीईओ Sundar Pichai से मुलाकात की, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।फराह ने तस्वीरों के साथ अपने अनुभव को भी मजेदार अंदाज बयान किया। उन्होंने लिखा, “जब आप गूगल को हंसाते हैं। सुंदर पिचाई और यूट्यूब इंडिया इतने अच्छे होस्ट बनने के लिए धन्यवाद।” इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति Shirish Kunder का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “कुंदर मेट सुंदर।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।फराह खान अब कंटेंट क्रिएटर के रूप में काफी सक्रिय हैं। उनका कुकिंग व्लॉग दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुका है। इस व्लॉग में वह फिल्मी सितारों के घर जाकर उनके साथ किचन में स्वादिष्ट व्यंजन बनाती हैं और उनसे जुड़ी दिलचस्प व अनसुनी बातें साझा करती हैं। उनके व्लॉग में उनके कुक दिलीप भी नजर आते हैं, जो अब खुद सोशल मीडिया पर पहचान बना चुके हैं।हाल ही में फराह ने खुलासा किया था कि उन्हें व्लॉगिंग से फिल्मों की तुलना में ज्यादा कमाई हुई है। कोरियोग्राफी और निर्देशन के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी यह नई पारी भी सफल साबित हो रही है।
You May Also Like
चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में देवर-भाभी के शव मिलने से सनसनी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव
- Vishal
- February 26, 2026
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव कर्मवीर सिंह बौद्ध बने उम्मीदवार, विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती
- Vishal
- March 6, 2026
पीएम सूर्य घर योजना फिर CREST के पास, चंडीगढ़ में 115 मेगावाट सौर ऊर्जा लक्ष्य तय
- Vishal
- January 18, 2026
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध घोटाले का खुलासा
- Vishal
- March 8, 2026