गुजरात 26 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड दिवस 2025 में पंजाब पुलिस की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। इस भव्य आयोजन में देशभर की पुलिस इकाइयों ने हिस्सा लिया, जहां अनुशासन, समर्पण और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया गया। पंजाब पुलिस की ओर से भाग लेने वाली टीम ने परेड के दौरान शानदार तालमेल और अनुशासन का परिचय दिया, जिसकी व्यापक सराहना हुई।इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी एवं एएसपी, उपमंडल जीरकपुर गज़लप्रीत कौर को उनके असाधारण प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें महानिदेशक (डी.जी.) प्रशंसा पत्र, कमेंडेशन रोल और डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली, नेतृत्व कौशल और टीम भावना का प्रतीक है।गज़लप्रीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी पंजाब पुलिस टीम का है, जिसने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना है।इस उपलब्धि से जीरकपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब में गर्व और उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने भी एएसपी गज़लप्रीत कौर को बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। राष्ट्रीय मंच पर पंजाब पुलिस की यह सफलता राज्य की पेशेवर प्रतिबद्धता और मजबूत कानून व्यवस्था की पहचान बनकर उभरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बस्ती में हाईवे पर डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, दो अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश बस्ती पुलिस अधीक्षक…
Share to :

मार्च से ‘सिम बाइंडिंग’ लागू, व्हाट्सएप से होने वाली साइबर ठगी पर लगेगा अंकुश

साइबर अपराधी इन दिनों निवेश, पार्ट टाइम नौकरी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ का…
Share to :

₹1 लाख का इनामी हत्यारोपी जसवंत STF के हत्थे चढ़ा, महिला की हत्या व लाखों की लूट का था मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज में…
Share to :

जर्मनी पर पांच वर्षीय भारतीय बच्ची अरिहा शाह के मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली पांच वर्षीय भारतीय बच्ची…
Share to :