हरियाणा 28 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला छावनी पहुंचकर प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने विज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
गौरतलब है कि अनिल विज हाल ही में घर के वॉशरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके पैर में प्लास्टर चढ़ाकर कुछ समय के लिए पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी है। फिलहाल वह चिकित्सकीय निगरानी में आराम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री के पहुंचने पर अनिल विज, उनके भाई राजिंदर विज और कपिल विज ने शॉल भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय बातचीत हुई। मुख्यमंत्री सैनी ने विज को अपना वरिष्ठ सहयोगी और राजनीतिक मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ सरकार और संगठन को निरंतर मिलता रहा है।हरियाणा सरकार के कैबिनेट में अनिल विज लंबे समय से अहम जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला में फुटपाथ पर सो रहे कबाड़ी की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला 20 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंचकूला में फुटपाथ पर सो रहे एक…
Share to :

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बड़ा नकल कांड सोनीपत में 2 महिला टीचर और चपरासी रंगे हाथों पकड़े गए

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा…
Share to :

झज्जर में फाइनेंसर साहिल की हत्या ₹5 हजार रोज किराए की स्कॉर्पियो से पहुंचे हमलावर, पिता बोले गांव के युवकों ने रंजिश में की वारदात

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 झज्जर के डीघल गांव में फाइनेंसर साहिल…
Share to :

हरियाणा को मिला नया पुलिस महानिदेशक (DGP)

चंडीगढ़ 31 दिसंबर (जगदीश कुमार) हरियाणा सरकार ने राज्य को नया पुलिस…
Share to :