दैनिक खबरनामा 4 मई 2026 अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के पास मोहड़ा फाटक के समीप रविवार शाम फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर उसमें सवार परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सरेराह गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और अंदर बैठे बुजुर्ग, महिलाओं व बच्ची पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।
पीड़ित रणधीर सिंह, निवासी माखुमाजरा (करनाल), ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुदेश रानी, पुत्रवधू शालिनी और पोती आस्था के साथ इस्माइलपुर गांव से लौट रहे थे। मोहड़ा फाटक बंद होने के कारण जैसे ही उन्होंने गाड़ी मोड़ी, तभी एक स्कॉर्पियो और बाइक पर सवार 6-7 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। दरवाजे लॉक करने पर आरोपियों ने शीशे तोड़कर हमला कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि सोनीपत के नयावास निवासी रमेश पहलवान का गिरोह पिछले तीन साल से उन्हें धमकाकर करीब 4 करोड़ रुपये वसूल चुका है। अब गिरोह द्वारा 5 करोड़ रुपये की और फिरौती मांगी जा रही थी। रकम न देने पर ही इस हमले को अंजाम दिया गया।
पड़ाव थाना पुलिस ने विक्रम, पागल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस दंगा और घातक हथियार से लैस होकर हमला करने की धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :