छत्तीसगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) छत्तीसगढ़ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने गहरे व्यक्तिगत शोक के बावजूद अपने राष्ट्रीय दायित्व को प्राथमिकता दी। शुक्रवार को उनके पिता खानचंद का नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि देने के बाद रिंकू ने परिवार को ढांढस बंधाया और शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचकर टीम से दोबारा जुड़ गए।ओजोन सिटी, अलीगढ़ से सुबह 11:30 बजे रवाना हुए रिंकू ने कोलकाता में टीम के साथ अभ्यास शुरू किया। पिता के निधन से व्यथित रिंकू ने कहा, “मैं पापा के लिए रन बनाऊंगा।” विपरीत परिस्थितियों में भी देश के प्रति समर्पण दिखाने पर क्रिकेट जगत में उनकी सराहना हो रही है।घर पर उन्होंने मां बीना देवी और छोटी बहन नेहा सिंह को हिम्मत रखने को कहा। बड़े भाई सोनू सिंह को परिवार की जिम्मेदारी सौंपते हुए रिंकू ने मां का विशेष ध्यान रखने की बात कही।इधर, ओजोन सिटी स्थित आवास पर दूसरे दिन भी शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, विधायक अनिल पारासर, विधायक रविंद्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, आगरा के सपा नेता रामजी लाल सुमन सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने परिवार को सांत्वना दी।रिंकू सिंह के पिता खानचंद लीवर कैंसर के स्टेज-4 से पीड़ित थे। मंगलवार को उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वेंटिलेटर पर रखते हुए रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। अस्पताल में उनके बड़े भाई सोनू लगातार मौजूद रहे। तबीयत बिगड़ने पर रिंकू भी मंगलवार को पिता से मिलने पहुंचे थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच मचा हड़कंप सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

महाराष्ट्र 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) Maharashtra Legislative Assembly में चल रहे…
Share to :

गंगनहर बंदी को लेकर श्रीगंगानगर में उच्च स्तरीय बैठक, सिंचाई व पेयजल व्यवस्था पर मंथन

राजस्थान 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) श्री गंगानगर गंगनहर में प्रस्तावित बंदी को…
Share to :

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की आजमगढ़ DM IAS रविन्द्र कुमार की जमकर तारीफ, तमसा नदी को पुनर्जीवित कर रच दिया इतिहास

उत्तर प्रदेश 26 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले…
Share to :

भीनमाल में माघ महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रीमाल पूजन और दीप आरती से गूंजा शहर

राजस्थान 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के भीनमाल शहर में दो…
Share to :