चंडीगढ़, 2 मार्च 2026(जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में Rajasthan Parishad द्वारा सेक्टर-33 स्थित Rajasthan Bhawan में सोमवार शाम हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों के साथ शहर के अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत होलिका दहन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि, शांति और आपसी सद्भाव की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिभाव और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।इसके पश्चात प्रसिद्ध कलाकार Rahul Bujwasi एवं उनकी टीम ने मनमोहक रासलीला की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक होली गीत-संगीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह रंगमय बना दिया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किय समारोह में विशेष रूप से पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी अतिथियों और सदस्यों ने आनंद लिया। स्वाद और संस्कृति के इस सुंदर संगम ने आयोजन को यादगार बना दिया।परिषद के अध्यक्ष राज किशोर, उपाध्यक्ष रामावतार शर्मा, महासचिव अनिल बागड़ी, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन एवं संयुक्त सचिव स्वाधीन भारद्वाज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, समरसता और परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जूनियर फुटबॉल को संजीवनी की ज़रूरत दूसरे राज्यों की मज़बूत टीमों से मुकाबले से ही बढ़ेगा स्थानीय खिलाड़ियों का हौसला

चंडीगढ़ 19 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।आंकड़ों पर गौर करें तो साफ़ हो…
Share to :

चंडीगढ़ जिला अदालत में महिला के पर्स से पिस्टल बरामद, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 चंडीगढ़ की जिला अदालत परिसर में उस…
Share to :

PGIMER में चंडीगढ़ निवासियों को प्राथमिकता देने की मांग, CRAWFED ने सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ रेज़िडेंट्स एसोसिएशंस वेलफेयर फेडरेशन (CRAWFED)…
Share to :

चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर को 1 साल का एक्सटेंशन, सुमेर प्रताप संभाल रहे अतिरिक्त प्रभार

चंडीगढ़ 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ की एसएसपी (लॉ एंड ऑर्डर)…
Share to :