चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-36डी निवासी एक कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी दी गई है। आरोपी ने विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी लोहित बंसल ने बताया कि 1 जनवरी से 14 फरवरी के बीच उन्हें कई बार व्हाट्सऐप कॉल आईं। ये कॉल विदेशी नंबरों से की गई थीं। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा और गंभीर अंजाम भुगतना लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर कारोबारी ने सेक्टर-36 थाना पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कॉल के समय और नंबरों की जानकारी भी पुलिस को दी है।पुलिस ने शिकायत और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस विदेशी नंबरों से की गई कॉल की तकनीकी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल कहां से और किस नेटवर्क के जरिए की गई। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में नए किराया नियमों पर उच्च न्यायालय की अंतरिम रोक,

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 29 मई : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने…

चंडीगढ़ के सारंगपुर हाई स्कूल का नया अध्याय: 12 करोड़ की लागत से बना 4 मंजिला भवन तैयार, साढ़े चार साल बाद लौटेंगे छात्र

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 01 नवंबर: सारंगपुर स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल के विद्यार्थियों…

हिमाचल में बसने जा रहा ‘हिम चंडीगढ़’ ट्राई सिटी को मिलेगा नया विस्तार न्यू चंडीगढ़ के रियल एस्टेट को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

चंडीगढ़ 7 जनवरी(जगदीश कुमार)हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित नए…

40 हजार रिश्वत कांड: सेक्टर-39 थाना प्रभारी लाइन हाजिर, ASI की बर्खास्तगी के बाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 9 जून:  सड़क दुर्घटना मामले में जब्त वाहन को…