चंडीगढ़ 8 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब सरकार आज अपना बजट पेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने महिलाओं, बेटियों और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के बजट में उनके लिए बड़ी खुशखबरी लाई जा रही है।
पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपना पांचवां बजट पेश करते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। यह बजट महिलाओं के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।सरकार का दावा है कि चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं से जुड़ी आखिरी गारंटी भी आज के बजट के बाद पूरी हो जाएगी। वित्त मंत्री महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ महीनों की बकाया राशि देने का भी ऐलान संभव है, जबकि विपक्ष चार साल का करीब ₹48,000 बकाया देने की मांग उठा रहा है।इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और औद्योगिक विकास से जुड़े बजटीय प्रावधान बढ़ाने की भी तैयारी है। खेल बजट में भी बढ़ोतरी की संभावना है ताकि ‘रंगला और बदलता पंजाब’ मिशन को आगे बढ़ाया जा सके और नई योजनाओं की शुरुआत हो सके।सरकार पंथक एजेंडे को मजबूती देने के लिए धार्मिक तीर्थ स्थलों के विकास की भी घोषणा कर सकती है। वहीं “युद्ध नशेयां विरुद्ध” अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर कर स्किल डेवलपमेंट और कौशल विकास कार्यक्रमों की ओर ले जाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया जाएगा।पंजाब सरकार के मंत्रियों का दावा है कि मान सरकार के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट राज्य के सभी वर्गों को लाभान्वित करेगा। हालांकि बढ़ते कर्ज को नियंत्रित करते हुए सूबे की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती भी बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

क्राफेड प्रतिनिधिमंडल ने यूटी प्रशासक से की मुलाकात, हाउसिंग बोर्ड की नीड-बेस्ड चेंजेज पॉलिसी पर उठाए अहम मुद्दे

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशंस वेलफेयर फेडरेशन (CRAWFED)…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग, बाल-बाल बचे मालिक और कर्मचारी

चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सेक्टर-32 के भीड़भाड़ वाले बाजार में…
Share to :

बिना नंबर प्लेट बाइक चला रहे युवक ने दिखाई ‘एसीपी मामा’ की धौंस, सोशल वर्कर ने बनाई वीडियो

पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर के सोडल…
Share to :

चंडीगढ़ बीजेपी ऑफिस ब्लास्ट केस 2 और आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर से दबोचे गए

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित बीजेपी ऑफिस के…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे की सुरक्षा व्यवस्था पर उप स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को दी बधाई

रीवा 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रीवा दौरे…
Share to :

वसीयत के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट…
Share to :

अरावली बचाओ, भविष्य बचाओ अभियान के तहत जयपुर में विशाल पैदल मार्च, सचिन पायलट रहे मुख्य अतिथि

अजमेर/जयपुर 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)अरावली पर्वतमाला के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को…
Share to :

गमाडा अधिकारियों की नाक के नीचे फल-फूल रही अवैध कॉलोनियां, झामपुर-मनाना रोड बना अवैध निर्माण का गढ़

मोहाली 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार द्वारा प्रदेशभर में अवैध कॉलोनियों के…
Share to :