पंजाब 13 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मे अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। रसोई गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को कई-कई घंटे तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। दो दिन पहले तक केवल कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी प्रभावित थी, लेकिन अब घरेलू गैस सिलेंडर भी कई जगहों पर नहीं मिल रहे हैं।बरनाला जिले के गांव शेहना में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे 66 वर्षीय भूपण कुमार मित्तल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया गया कि उनका नंबर 25वां था और वे करीब दो घंटे से लाइन में खड़े थे। इसी दौरान अचानक वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित इस्लामाबाद इलाके में देश भगत गैस एजेंसी पर सिलेंडर को लेकर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच झड़प हो गई। वहीं सिलेंडर नहीं मिलने पर एक बुजुर्ग महिला रो पड़ी।लुधियाना में एक उपभोक्ता राकेश कुमार ने बताया कि वह शांति नगर में एक परिचित से सिलेंडर लेकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उसका सिलेंडर छीन लिया। जालंधर में उपभोक्ता अरुण ने बताया कि सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज आने के बावजूद उसे गैस सिलेंडर नहीं मिला।हालांकि सरकार और प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन का कहना है कि गैस कंपनियों के सर्वर ठप होने के कारण बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिसे जल्द ही सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026