चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में वीनस इलेक्ट्रिकल के संचालक इंजीनियर मदन गोयल ने चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फर्म पिछले 26 वर्षों से चंडीगढ़ प्रशासन में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सूचीबद्ध (एनलिस्टमेंट) नहीं किया गया।मदन गोयल का कहना है कि कई ऐसे लोगों की एनलिस्टमेंट कर दी गई जो पात्र (एलिजिबल) भी नहीं थे, जबकि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड होने के बावजूद उनकी फर्म को सूची में शामिल नहीं किया गया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ आए थे, तब उनसे करीब 14–15 लाख रुपये का काम करवाया गया, लेकिन उस काम का भुगतान अब तक नहीं किया गया।मदन गोयल के अनुसार उन्होंने अपनी समस्या को लेकर विभाग और प्रशासन को 51 बार ई-मेल भेजकर शिकायत की, लेकिन अब तक किसी भी ई-मेल का जवाब नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026