दैनिक खबर नंबर 3 अप्रैल 2026 जालंधर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 264 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गुरु तेग बहादुर नगर, मेहता रोड का रहने वाला है। वह केवल 5वीं पास है और पहले कारपेंटर का काम करता था।यह कार्रवाई एडीजीपी नीलाभ किशोर के दिशा-निर्देशों पर एआईजी जगजीत सिंह सरोआ और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह की निगरानी में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई कुलदीप सिंह की टीम ने जंडियाला गुरु स्थित ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ANTF मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है, ताकि पूरे ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।पूछताछ में खुलासे प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी हो गया था और जल्द अमीर बनने की चाहत में तस्करी के धंधे में उतर गया। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह गलत संगत में पड़ गया था।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी, अवैध हथियार रखने और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026