पंजाब 13 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं से किया गया वादा पूरा करने की खुशी में जिले के डेराबस्सी, कुराली और मोहाली क्षेत्रों में महिलाओं ने ‘जागो’ निकालकर मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के महिला हित में लिए गए फैसले के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए प्रति माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए 1500 रुपये प्रति माह देने की गारंटी पूरी की है। इस फैसले की खुशी में विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने ढोल की थाप पर ‘जागो’ निकालकर उत्साह व्यक्त किया।मोहाली से वूमेन विंग की कोऑर्डिनेटर रमनप्रीत कौर ने कहा कि मान सरकार का यह फैसला महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस योजना से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।वहीं कुराली में ‘जागो’ के दौरान वूमेन विंग की कोऑर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने बताया कि शहर की महिलाओं ने ढोल बजाकर और ‘जागो’ निकालकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस तोहफे के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।डेराबस्सी हलके की वूमेन विंग कोऑर्डिनेटर कुलदीप कौर ने कहा कि पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक और सामाजिक सहारा साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है।
इस मौके पर महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादों को लगातार पूरा कर रही है।उल्लेखनीय है कि आज जिले के खरड़, कुराली और डेराबस्सी में महिलाओं ने ‘जागो’ निकालकर पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और वूमेन विंग की सदस्य मौजूद रहीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :