दैनिक खबरनामा 8 मई 2026 लुधियाना शहर में एक कपड़ा कारोबारी ने कथित तौर पर कर्ज और आर्थिक दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन से लेने नहीं पहुंचे और फोन भी नहीं उठाया।मृतक की पहचान सन्नी कुमार चावला के रूप में हुई है, जो प्रताप सिंह चौक पर ‘वन डे कलेक्शन’ नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम चलाते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक सन्नी गुरुवार शाम करीब 4 बजे अपनी 14 वर्षीय बेटी को ट्यूशन छोड़कर आए थे। उन्हें शाम 6 बजे बेटी को वापस लेने जाना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। बेटी लगातार फोन करती रही, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद उनकी पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और सन्नी का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटक रहा था।मृतक के भाई बृजमोहन चावला ने बताया कि सन्नी पर बाजार के लोगों का लाखों रुपये का कर्ज था। देनदार लगातार पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। परिवार के अनुसार सन्नी को किसी प्रकार की बीमारी या नशे की लत नहीं थी और घर में भी किसी तरह का विवाद नहीं था।घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और कर्ज का दबाव आत्महत्या की वजह प्रतीत हो रहा है। ASI गुरमीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, पटियाला सबसे गर्म12 मार्च तक बारिश के आसार नहीं

पंजाब 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 33वीं और 34वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 6 मई 2026 जिला लोक संपर्क अधिकारी, साहिबजादा अजीत…
Share to :

राजपुरा-मोहाली नई रेल लाइन को मंजूरी, अंबाला जंक्शन से मिलेगी राहत

पंजाब 7 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ के बीच…
Share to :

ED केस में मंत्री संजीव अरोड़ा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दैनिक खबरनामा गुरुग्राम 18 मई 2026 – पंजाब की आम आदमी पार्टी…
Share to :