हरियाणा 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के सरकारी विभागों में करीब 590 करोड़ रुपए के कथित फ्रॉड मामले में आरोपी बैंक मैनेजर Ribhav Rishi से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो Haryana Anti Corruption Bureau (ACB) के हाथ लगे मोबाइल फोन से मिला है, जिसमें आरोपी और कुछ सरकारी अधिकारी Thailand में यॉट पर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।करीब 3 मिनट के वीडियो में IDFC First Bank की Chandigarh ब्रांच के तत्कालीन मैनेजर रिभव ऋषि के साथ पंचायत विभाग के सुपरिटेंडेंट Naresh Kumar समेत कई लोग मौजूद हैं। वीडियो में यॉट पर विदेशी लड़कियों के साथ प्राइवेट पार्टी होती दिख रही है।वीडियो में एक विदेशी लड़की सुपरिटेंडेंट को अपने हाथ से फ्रूट खिलाती और उसके बालों में कंघी करती दिखाई देती है। इसके बाद वह केबिन में उसके साथ ड्रिंक करते भी नजर आता है। यॉट पर 5-6 भारतीय पुरुष और 4-5 विदेशी महिलाएं मौजूद दिख रही हैं।वीडियो में यॉट पर थाईलैंड का झंडा भी लगा दिखाई देता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पार्टी थाईलैंड में आयोजित हुई थी। इसी दौरान एक विदेशी लड़की पोल डांस का पोज देती भी दिखती है।बताया जा रहा है कि इस पार्टी से जुड़ा करीब 14 मिनट का एक और वीडियो एक विदेशी ब्लॉगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसका टाइटल “Playing with Indian Guys on Yacht” बताया जा रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद 590 करोड़ के फ्रॉड मामले की जांच में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

यूएचबीवीएन ने एलडीसी-यूडीसी कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि दो साल बढ़ाई

हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम…
Share to :

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले मजदूरी में 35% बढ़ोतरी, अग्निवीरों को 20% आरक्षण

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 चंडीगढ़ नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में…
Share to :

पंचकूला में PM रोजगार मेला 6000 युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर, केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले यह अभियान लगातार जारी रहेगा

हरियाणा 24 जनवरी 2026( जगदीश कुमार) हरियाणा के पंचकूला में शनिवार को…
Share to :

हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात सस्ता कैफे, डिजी यात्रा, किड्स जोन और फ्री वाई-फाई की शुरुआत

दैनिक खबरनामा नती मार्च 2026 हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की…
Share to :